Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भगवान राम पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्डी पर हिन्दू संगठनों में उबाल , मुकदमा दर्ज
दीदारगंज-आजमगढ़।दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन खुर्द गांव निवासी राजेश कुमार 24 पुत्र साहब लाल नें फैसबुक पर प्रभु श्रीराम जी पर अभद्र टिप्ड़ी किया है जिससे सनातन धर्मियों तथा हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है।
इस बात को लेकर भाजपा मंडल मैगना के अध्यक्ष सूरज कुमार अग्रहरि ने रविवार को डीजीपी
तथा पुलिस अधीक्षक को वाट्सऐप के जरिए प्रार्थना पत्र देकर अभद्र टिप्ड़ी करने वाले पर वैधानिक कार्रवाई करनें की मांग की थी तथा कहा था कि अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो कभी भी बलवा
हो सकता है इसलिए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाय। दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इस पर दीदारगंज थाना में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया।



























































Leave a comment