दीवानी न्यायालय के पूर्वी गेट के ठीक सामने मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों के मोबाइल सहित नकदी की चोरी
आजमगढ नगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के दीवानी न्यायालय के पूर्वी गेट के ठीक सामने स्थित मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों के मोबाइल सहित नकदी चुरा ले गये
आज़मगढ़ शहर कोतवाली के रोडवेज पुलिस चैकी क्षेत्र के दीवानी न्यायालय के पूर्वी गेट के सामने स्थित शेराज की मोबाइल की दुकान है प्रत्येक दिन की तरह शेराज मंगलवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गये। दूसरे दिन सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खुलते ही उनके होश उड़ गये । चोरो ने दुकान में सेंधमारी कर दुकान में रखी मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन दुकान के अदंर कैमरा न लगे होने से चोरों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस चैकी में अज्ञात चोरो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है ।

























































Leave a comment