आज़मगढ़ में दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों का कार्य क्षेत्र बदली
बिलरियागंज/आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ में पंचायत चुनाव से पूर्व कानून व्यवस्था को और मजबूत करने को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने 1 दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों का कार्य क्षेत्र बदला है। जिसमें पुलिस लाइन में निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे प्रभारी निरीक्षक सिधारी बने। मेंहनाज्पुर एसओ निरीक्षक सुनील चंद तिवारी प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर बने। एसओ मेंहनगर निरीक्षक प्रशांत प्रशांत श्रीवास्तव प्रभारी स्वाट टीम बने। आनंद कुमार सिंह प्रभारी स्वाट प्रथम को प्रभारी निरीक्षक देवगांव की जिम्मेदारी मिली। क्राइम ब्रांच से निरीक्षक हेमेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर बने। पुलिस लाइन से निरीक्षक शत्रुघन कुमार प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर बने। तहबरपुर एसओ निरीक्षक देवानंद रजक प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बने। लाइन से निरीक्षक पंकज पांडे प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया बने। सिधारी थाना में अपराध निरीक्षक अरविंद पांडे प्रभारी निरीक्षक महनाजपुर बने। कार्यवाहक एसओ रानी की सराय निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय बने। जीयनपुर कोतवाल निरीक्षक नंद कुमार तिवारी क्राइम ब्रांच भेजे गए। कप्तानगंज थाना अपराध निरीक्षक विजय प्रताप सिंह निरीक्षक अपराध सिधारी बने। अतरौलिया एसओ निरीक्षक दिनेश कुमार यादव निरीक्षक अपराध जीयनपुर बने। एसओ सिधारी फिर लाइन में गए निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजे गए। कप्तानगंज एसओ से लाइन गए निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजे गए। निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजे गए।
























































Leave a comment