Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दूल्हा बना बरगद, बैंड-बाजों के साथ निकाली पौधों की बरात, अनोखी शादी देख लोग हुए हैरान

इटावा। जिले में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पौधों की बरात निकाली गई। इसमें बरगद दूल्हा तो उसके भाई के रूप में पीपल और पाकड़ रहे। बरात रूपी रैली में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने लोगों को पौधे लगाने और उनका संरक्षण कराने को जागरूक किया।
डीएम अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से पौधों की बरात में कलक्ट्रेट परिसर से होते हुए वन विभाग के ऑफिस तक बैंड बाजों के साथ रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि पौधों के प्रति बच्चों एवं आम नागरिकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। पौधों को लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख अवश्य करें। उन्होंने आम नागरिक एवं बच्चों से अपील की ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं एवं उनको सुरक्षित भी रखें। 
पौधरोपण के लिए बारिश का मौसम सबसे अच्छा समय है। इस समय हम पौधों की अच्छी तरह से देखरेख कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रैली में लगभग 700 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया गया। रैली में पान कुमार इंटरनेशनल, शोराबाल इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए।
निदेशक सामाजिक वानिकीय अतुल कांत शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड, डीआईओएस मनोज कुमार, एडीआईओएस मुकेश यादव, स्कॉन महासचिव डॉ. राजीव चौहान, वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा अशोक कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी बसरेहर अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी भरथना शिवकुमार, क्षेत्राधिकारी लखना प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी चकर नगर सत्यनारायण यादव, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कैलाश यादव, पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh