शादी को लगी सास की 'नजर' DJ पर धुएं के छल्ले उड़ाए, बसने से पहले उजड़ा बेटी का घर
संभल। बेटी की शादी में शराब पीकर डांस करते हुए सिगरेट पीने पर दूल्हे ने शादी ही तोड़ दी। महिला का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 27 जून की रात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बताया जा रह है कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने अपनी बेटी की शादी हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से तय की थी। 27 जून को महिला ने शादी भी हयातनगर आकर ही करना तय किया था। वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन की मां नशे की हालत में डीजे पर डांस करने लगी।
इतना ही नहीं सिगरेट के धुएं को भी उड़ा कर छल्ले बनाए गए। एक व्यक्ति के साथ डांस करने पर दूल्हा पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दूल्हा ने शादी करने से इनकार कर दिया। कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। महिला अपनी बेटी को लेकर चली गई।
बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली में ही ज्यादातर समय रहती है। वहीं चली गई है। अब वीडियो वायरल हुआ है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। शादी भी टूटी है, लेकिन किसी ने कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है।


























































Leave a comment