Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस की गिरफ्त में आये चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपी, अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने की थी तैयारी

सहारनपुर। भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से पकड़ा है। बताया गया ये चारों आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। बताया गया कि ये चारों आरोपी पुलिस से साठगांठ कर कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। इसी दौरान थाना पुलिस की इन पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन्हें दबोच लिया गया है। वहीं, सहारनपुर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। बुधवार की शाम देवबंद की गांधी कॉलोनी से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कार में अपने भाई मनीष और तीन अन्य साथियों के साथ सहारनपुर लौट रहे थे। यूनियन तिराहे के पास स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर चार राउंड फायरिंग की। एक गोली कार के दरवाजे को भेदते हुए चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। देवबंद सीएचसी के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार शाम को चंद्रशेखर को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh