अरुण ने राम मंदिर निर्माण हेतु एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रूपये की दिया समर्पण निधि
माहुल नगर का याबी तक का सबसे बड़ा दान।
माहुल: अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे समर्पण निधि में एक तरफ जहां लोग बढ़-चढ़कर समर्पण कर रहे हैं ,वही समर्पण टोली के प्रति उनका श्रद्धा भाव भी देखते बन रहा है ।लोग रामदूतों का पहले तिलक और आरती करते और इसके बाद उन्हें समर्पण राशि दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ माहौल माहुल नगर मे देखने को मिला
गुरुवार को श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि टोली माहुल नगर के पूरामया पांडेय मोहल्ले मे पंडित हरदेव पांडेय शाक्त के घर पहुंची तो उनके परिवार द्वारा समर्पण निधि टोली का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसके बाद टोली के सभी सदस्य को राम नाम का पटका पहनाकर उनकी आरती उतारने के उपरांत परिवार के सदस्य व पेशे से शिक्षक अरुण कुमार कुमार पांडेयने विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी को 111111 (एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह) रुपये का बैंक ड्राफ्ट समर्पित किया गया इतना ही नहीं पूरामया पांडेय के करीब 50 बच्चियों ने अपने गुल्लक भी विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी को समर्पित किया
विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी ने कहा कि ए बच्चे बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपने किसी अन्य कार्य के लिए संजीत किया धन आज श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पित किया उन्होने कहा कि मंदिर हिंदू समाज के श्रद्धा ,शक्ति और संस्कार का केन्द्र बिन्दु है राम हमारे आराध्य है जिनके जीवन मूल्यों पर हमरा देश चल रहा है राम के बिना हम राष्ट्र और संस्कृति की कल्पना नही कर सकते
इस अवसर पर अखिलेश्वर जी,डॉ0 घनश्याम पाण्डेय, संतोष गुप्ता, कृष्ण चंद्र पांडेय , संदीप गुप्ता, विकास शर्मा, धरणीधर पांडेय, विष्णुकांत पांडेय, अभिषेक उपस्थित रहे।





















































Leave a comment