शांति फाउंडेशन ने अपना अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2023 का सम्मान आर्टिस्ट चन्द्रपाल को दिया - सुल्तानपुर
सुल्तानपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण गोष्ठी में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर ज्ञातव्य है कि पर्यावरण के प्रति भावनाओं से जुड़ा काम करने वाले आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर ने प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायस्थ कादीपुर के विद्यालयी परिवेश को सुंदर बनाने के लिए लगातार बच्चों के साथ मिलकर कार्य किया विविध प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया,पुष्पों का संयोजन किया,गमला जोन बनाया आज के समय में विद्यालय का वातावरण सुखद एवं सुन्दर हो गया है राजभर जी की पर्यावरण के प्रति समर्पण, संरक्षण एवं अतुलनीय योगदान को देखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर उन्हें शान्ति फाउंडेशन गोण्डा ने अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2023 से अलंकृत किया ।


























































Leave a comment