Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अप्रोच मार्ग में अधिगृहीत की गई जमीन का मुआवजा न मिलने से किसान दर दर भटकने को मजबूर ,किसानों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
सुल्तानपुर ।कादीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अमिलिया में नवनिर्मित पुल के अप्रोच मार्ग के लिए अधिगृहीत की गई किसानों की जमीन का मुआवजा न मिलने से किसान दर दर भटकने को जहां मजबूर हैं वहीं पूर्व में डीएम के आश्वासन बावजूद मुआवजा न दिये जाने से आक्रोशित किसानो ने धरना प्रदर्शन व सड़क जाम करने की धमकी भरा ज्ञापन एसडीएम का महेन्द्र कुमार को दिया है ।
अब देखना यह है कि इस ज्ञापन प्रकरण पर प्रशासनिक अधिकारी क्या रुख अपनाते हैं ।
ज्ञापन देते समय इस अवसर पर किसानों में भगवती सिहं,सुशीला सिहं,बव्वन सिहं,लाल साहब सिहं,गंगादीन व प्राणदेयी आदि मौजूद थे ।



























































Leave a comment