फरिहा में आईडियल ने पत्रकारों के दुर्घटना बीमा पर दिया जोर ,पत्रकार एकता जिन्दाबाद
फरिहा आज़मगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन तहसील निजामाबाद इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन पर फरिहा चौक पर शारदा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि हमारे पत्रकारों के हित की बात के लिए संगठन सदैव तैयार रहेगा और घटना दुर्घटना होने पर ₹50000 का बीमा हर पत्रकार को दिया जाएगा वही प्रांतीय संरक्षक ने श्री संजय कुमार पांडे नेकहा कि प्रत्येक पत्रकार का हित सर्वोपरि है इसके लिए हम लोग शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं इसके लिए हम को सर्वप्रथम समाज के प्रति और स्वयं के प्रति ईमानदारी बरतनी होगी तहसील अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोग संगठन की मजबूती के लिए तन मन धन से समर्पित रहेंगे जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संगठन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं प्रदेश बल्कि कई प्रदेशों में अपना विस्तार कर रहा है जल्द ही महाराष्ट्र में भी हमारी सैकड़ों की टीम होगी कार्यक्रम के आयोजक स्कूल प्रबंधक समाजसेवी सरल स्वभाव केविजय विश्वकर्मा ने आए हुए लोगों का स्वागत और आभार व्यक्त किया इस अवसर पर श्याम जी उपाध्याय,जीजीएस न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार सरफ़राज़ अहमद,पंकज कुमार पांडे प्रेम प्रकाश दुबे रामभवन अभिलाष सूर्यभान नूरुल एन अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment