आज़मगढ़ जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए कर्मचारियों को ब्रीफ़िंग करते हुए जरूरी निर्देश
बिलरियागंज/ आजमगढ़ 8 फरवरी 2021 को जनपद आजमगढ़ मुजरापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण एवं कार्याें की समीक्षा किया जाना प्रस्तावित हैl
उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफिंग करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंच कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करेंl
पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर लें, जिससे कि कार्यक्रम स्थल पर कोई अनभिज्ञ व्यक्ति ड्यूटी करता न मिलेl इसी के साथ ही अपने ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहकर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेंl
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह,मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरुप्रसाद, पीडब्ल्यूडी एवं यूपीडा के अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेl



























































Leave a comment