Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विवाहिता ने लगाया फांसी, परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा

फरिहा/मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में एक विवाहिता ने घरेलू क्लेश से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतका के पिता का आरोप है कि पैसे की मांग को लेकर मृतका के ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित किया करते थे । 
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया ।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में रविवार की रात विवाहिता का फासी के फंदे से झूलते हुए शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को पैसे की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे । ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर शव को फाँसी के फंदे से लटका दिया। मृतका के पिता ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दे दी है।
जानकारी के अनुसा तरवा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अनन्त सेठ की पुत्री रंजना वर्मा उम्र 35 वर्ष की शादी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाज़ार निवासी गुड्डू उर्फ शरद सेठ पुत्र श्रीराम के साथ वर्ष 2007 में हुई थी। एक सप्ताह पूर्व वह मायके से ससुराल आई थी। रविवार की रात करीब सात बजे संदिग्धावस्था में घर के चुल्हे के सहारे फांसी पर लटका हुआ शव पाया गया। इस बावत पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई में तहरीर में उल्लेख किया है कि उनकी नतिनी नेहा ने फोन कर उन्हें बताया कि मां की मौत हो गयी। आरोप लगाया है कि पुत्री को पति गुड्डू के अलावा जेठ राजू और उनके दो पुत्र घर बनवाने के लिए मायके से पैसा लाने का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित करते थे। इससे मेरी पुत्री मानसिक रुप से व्यथित थी। उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है । हत्या व आत्म हत्या में मामला उलझा हुआ है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh