बारात में आया युवक ने पेड़ की डाल पर फांसी लगाकर की आत्महत्या -आजमगढ़
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूपुर गांव से रविवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव गुजरपार गांव बारात आयी थी। बारात में आए 22 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र अशोक राम ने पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूपुर गांव से रविवार को शाम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव गुजरपार गांव में राम पलट के यहां बारात आई थी। 22 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र शवलधारी ग्राम कोल्हूखोर थाना जहानागंज निवासी भी बारात में आया हुआ था। सकुशल विवाह संपन्न होने के बाद बराती खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी उपरांत नरेश ने गांव के बाहर स्कूल पर जाकर अपनी शर्ट निकाल कर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में नरेश के चाचा ने बताया कि नरेश की मां को इलाज के लिए बॉम्बे में टाटा कैंसर हॉस्पिटल परिवार के लोग गए हुए थे। इसी डिप्रेशन में आकर नरेश ने आत्महत्या कर लिया है। वह कई दिनों से डिप्रेशन चल रहा था। सत्य क्या है जांच के बाद ही पता चलेगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।






















































Leave a comment