दुबई से कमा कर लौटा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया क्षेत्र में रोडवेज पर आज सुबह करीब 7:00 बजे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार लालबाबू चौहान ग्राम सौलाही थाना पकडी, जिला बलिया का रहने वाला है। आज लखनऊ से वह अपने घर बलिया के लिए रोडवेज बस से निकला, इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे कुछ खिला दिया और वह अचेत हो गया। अचेत होने के बाद उसके सारे सामान को लूट लिया गया।
पीड़ित व्यक्ति को सुबह 7:00 बजे के करीब रोडवेज की बस से रोडवेज अतरौलिया पर अचेत अवस्था में उतार दिया गया, जिसको दोपहर 12:00 बजे तक कुछ होश आया। उसने अपने परिजनों का मोबाइल नंबर अतरौलिया पुलिस को बताया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।






















































Leave a comment