विधुत चेकिंग अभियान की शुरुआत ,ग्रामप्रधान की मदद से अवैध कनेक्शन धारकों पर कार्यवाही
निजामाबाद आजमगढ़ : निजामाबाद के विद्युत अवर अभियंता अनंत कुमार श्रीवास्तव ने सभी ग्राम प्रधानों की एक बैठक बुलाई है।अवर अभियंता अनंत कुमार श्रीवास्तव से बैठक बुलाने का उद्देश्य पूछने पर उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को इसलिए बुलाया गया है कि हर ग्राम प्रधान अपने ग्राम सभा में जो भी बिल्डिंग ग्राम सभा के लिए बन रही है उसका कनेक्शन करा ले और ग्राम सभा के किसी भी व्यक्ति को विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है उसका कनेक्शन तुरंत कर दिया जायेगा।अवर अभियंता ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति बिना कनेक्शन का विद्युत का उपयोग करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ तुरंत करवाई की जायेगी।अब हर गांव के प्रत्येक घर की चेकिंग की जायेगी।इसलिए हर गांव के ग्राम प्रधानों को बुलाया गया है कि हर ग्राम प्रधान अपने गांव में बने उपयोग वाली बिल्डिंगों में विद्युत कनेक्शन करा ले और अपने गांव के जितने लोग बिना कनेक्शन के है उनका भी कनेक्शन करवा ले क्योंकि चेकिंग अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा और मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा।इसलिए इस कैंप का लाभ उठाए।






















































Leave a comment