सर्प दंश से युवक की मौत
सुल्तानपुर! मोतीगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बागसराय में एक युवक की साप के काटने से हुई मौत - घर में काम करते समय एक युवक को साप ने काट लिया। जानकारी होने पे परिजनों ने पीड़ित को सी एच सी ले गए । जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।देर रात युवक की मौत हो गई ।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । वही सपेरे की मदत से ग्रामीणों ने साप को पकड़ कर जार में कैद कर दिया है । जानकारी के मुताबिक मोतीगरपुर थाना क्षेत्र बागसराय के निवासी अजय माली (30) पुत्र संतराम माली शुक्रवार की रात करीब 11 बजे घर पर माला बना रहे थे। इसी बीच उनके पैर में विषैले साप ने काट लिया । उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादीपुर ले जाया गया । जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । बताया जाता है कि रात करीब 3 बजे अजय की मौत हो गई । जिंदगी की आश में परिजन शनिवार को झाड़ फूंक करने वाले के पास भटकते रहे ।घटना के बाद जहा परिजन में कोहराम मचा हुआ है वही ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है ।























































Leave a comment