Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गुट बंन्दी के चक्कर में रुकी चकबंदी प्रक्रिया काश्तकार परेशान


बिलरियागंज/आजमगढ़ सगड़ी तहसील अंतर्गत ब्लाक हरैया के ग्राम सभा हाजीपुर में चकबंदी प्रक्रिया सन 1984  में शुरू हुई लगभग 38 वर्ष बीतने जा रहा है उसी चकबंदी प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए 6/5/ 2022 को चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश जयसवाल चकबंदी अधिकारी श्री वासुदेव मौर्य व चकबंदी कानूनगो लेखपाल पहुंचे हाजीपुर के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के प्रांगण में खुली बैठक शुरू हुई लेकिन किसी कारण बस चकबंदी विभाग के अधिकारियों को वापस जाना पड़ा वहीं पर ग्रामीणों का कहना है कि अब तक लगभग 90% काश्तकारों को कुछ चकबंदी प्रक्रिया पूरी करते हुए पर्चा 23 बांट दिया गया है लेकिन गांव हाजीपुर बाढ़ कटान की चपेट में हमेशा आया करता था जिससे चकबंदी प्रक्रिया बंद हो गई थी लेकिन लगभग 22 वर्ष बाद फिर इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए गांव में चकबंदी विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के शिकायत  यहां काश्तकारों से मिलकर चकबंदी प्रक्रिया में कुछ कार्य करने के लिए पहुंचे  लेकिन 90% काश्तकारों का विरोध है कि अधिकारी कुछ भू माफियाओं से मिले हुए हैं और सभी काश्तकारों को जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और चकबंदी विभाग का पुण्य लाभ नहीं मिल सकता है इसलिए हम काश्तकार शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि पहले की चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करते हुए दोबारा नए सिरे से चकबंदी प्रक्रिया का कार्य शुरू किया जाए ताकि सभी काश्तकारों को सही लाभ मिल सके इस मौके पर वर्तमान प्रधान सुभाष पटेल वंशराज पटेल पूर्व प्रधान जय सिंह राजेश यादव पप्पू सिंह रामसिंह आर यादव बनारसीलाल क्षेत्र पंचायत सदस्य शत्रुघ्न पटेल हरिवंश पटेल जोगेंद्र कुमार आदि सैकड़ों सैकड़ों की संख्या में काश्तकारों ने नए सिरे से चकबंदी प्रक्रिया कराने की मांग पर अड़ गए और अधिकारियों को चकबंदी विभाग को वापस जाना पड़ा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh