Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी0एम0 किसान) अन्तर्गत आजमगढ़ के लाभान्वित कृषकों के सत्यापन, अपात्र कृषकों का चिन्हांकन कर जांच की प्रक्रिया शुरू


आजमगढ़ 06 मई-- केन्द्र पोषित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी0एम0 किसान) अन्तर्गत जनपद के लाभान्वित कृषकों के सत्यापन, अपात्र कृषकों का चिन्हांकन एवं योजना के लाभ से वंचित शत्-प्रतिशत पात्र कृषकों को लाभान्वित किये जाने तथा योजना के सभी लाभार्थी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (के0सी0सी0) से आच्छादित किये जाने हेतु कृषि/राजस्व/विकास/पंचायत विभाग के कार्मिकों का तहसीलवार प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर, उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षित किया गया।
इस सम्बन्ध में उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त तहसील सभागारों में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजन कर शासन की मंशानुरूप सोशल आडिट कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य जनपद के समस्त किसान भाईयों को उनके ग्राम पंचायत में ही योजना से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान व के.सी.सी. से लाभान्वित किया जाना है। इस क्रम में उप कृषि निदेशक ने स्वयं तहसील सदर एवं लालगंज तथा अन्य कृषि विभाग के अधिकारियों ने राजस्व/विकास/पंचायत विभाग के अधिकारियों संग सम्बन्धित तहसीलों के प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभाग किया।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-06.05.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh