स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड ने जरूरतमंदों का किया सहयोग
देवरिया।स्थानीय नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दिवाली पर्व पर जरूरतमंदों के लिए वस्त्र वितरण अभियान के तहत सामाजिक संस्था स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) एवं निफा देवरिया ने पहल करते हुए जरूरतमंदों के सहयोग की शुरुआत की है।
मुख्य अतिथि जिला अस्पताल रविंद्रनगर धुस पडरौना कुशीनगर के चिकित्साधिकारी डॉ0 विनय प्रजापति ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यूथ ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा दिवाली पर्व जो कि खुशियां बांटने का त्यौहार होता है ऐसे पर्व पर वंचित लोगों की मुस्कान के उद्देश्य से शुरू किए गए इस मुहिम से जरूरतमंद और गरीब लोगों को ठंड में वस्त्र एवं ऊनी कपड़ों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। समाजहित में यह पहल बेहद स्वागत योग्य है और इस अभियान से हर किसी को जुड़ना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ0 अब्दुल कलाम वेलफेयर सेसाइटी के प्रबंधक समाजसेवी रजनीश पटेल ने कहा कि आज के समय में रोटी कपड़ा और मकान इन तीन चीजों की आवश्यकता होती है जिसमें संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए कपड़े की व्यवस्था करना बहुत ही पुनीत कार्य है।
इस अभियान को शुरू करने में विशेष भूमिका निभाने वाले राजा तिवारी, विजय गुप्ता, राजेश तिवारी और अभिषेक गुप्ता ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास रहेगा कि हम सभी निरंतर इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध करा सकें।
संस्था के सदस्य श्रवण चौरसिया, मनोज मद्धेशिया, अक्षय गुप्ता एवं सतीशचंद्र वर्मा ने इस अभियान को जरूरतमंदों के लिए एक अच्छा प्रयास बताया।
यूथ ब्रिगेड के संस्थापक एवं निफा जिलाध्यक्ष सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने पूरी टीम के प्रयास से शुरू किए गए इस मुहिम में स्थानीय दुकानदारों एवं क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने कार्यक्रम में अतिथियों, पत्रकार गणों सहित संस्था के सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अतुल मिश्रा, पवन सिंह, अरुण मिश्रा, पवन पाठक, सौरभ मिश्रा, प्रमोद मौर्या, अविनीत शर्मा, शिवम पाण्डेय, धीरज शर्मा, विजय पाण्डेय, सूरज मद्धेशिया एवं शेखर बरनवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment