दस्तक,संचारीरोग अभियान को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक।
घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी अभियान एवं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के संबंध में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकसंपन्न हुई। बैठक में संचारी रोग, एवं दस्तक अभियान को लेकर लोगों को सभी विभाग जागरूक की बात कही गई।
तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि दस्तक अभियान साफ सफाई को लेकर है। इस कार्यक्रम में लगे सभी डॉक्टर, एएनएम,आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकरती गाँव गांव पहुंच कर लोगों को स्वछता के प्रति खासकर महिलाओं, बच्चों को जागरूक करें।यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लगे सभी डॉक्टर, एएनएम, आशा बहुएं आंगनबाड़ी कार्यकरती आदि सम्बन्धित तिथियों पर अभियान को सफल बनाने हेतु लग जाय।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एच0 के0 पंकज द्वारा संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । अधीक्षक द्वारा बताया गया कि संचारी एवं दस्तक अभियान में लोगों को साफ सफाई के बारे में लोगो को जागरूक करना है। शिक्षा विभाग के लोग प्रार्थना के समय बच्चों को साफ सफाई को लेकर, गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी के लोग प्रधान, सेक्रेटरी आदि के माध्यम से जागरूक करते रहेंगे। नगर में ईओ आदि साफ सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गे।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एच0 के0 पंकज, दोहरीघाट के अधीक्षक डॉ फैज़ान, बडराव के अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ,बीपीएम घोसी एजाज अहमद,इस अवसर पर अधीक्षक दोहरीघाट डॉ फैज़ान , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बडराव रामकुंवर यादव, बी पीएम घोसी एजाज अहमद एवं समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी,यूनिसेफ,बालविकास,पंचायती विभाग,नगर विकास इत्यादि विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

























































Leave a comment