Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला सूचना कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई एवं सम्मान समारोह

देवरिया । जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक कार्यरत रहे वरिष्ठ कर्मचारी श्री अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाओं से सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

        समारोह में उपस्थित प्रबुद्ध जन, पत्रकारों एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

 समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री अनिरुद्ध प्रसाद एक कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मयोगी कर्मचारी रहे हैं। वे अपने कार्य, व्यवहार और अनुशासन के लिए सदैव पहचाने जाते रहे। उन्होंने पत्रकारों एवं सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।

 इस अवसर पर पत्रकार राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, वीरेश्वर मिश्र तथा सूचना विभाग से ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल सहित बृजेंद्र मिश्रा एवं अन्य प्रबुद्धजन तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

 विदाई समारोह से भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार एवं सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां के कार्यानुभव उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद आएगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh