Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सपा विधायक डा. संग्राम यादव ने कोरोना महामारी से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये का दिया दान
आजमगढ़ के अतरौलिया विधान सभा के सपा विधायक डा. संग्राम यादव ने कोरोना महामारी से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अपने विधायक निधि से सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया को 25 लाख रुपये प्रदान किया।
उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया कि उनके निधि से दिए गए 25 लाख रुपये से सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया में ऑक्सीजन प्लांट लगाने, कोविड-19 की जांच के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट की जांच के लिए व्यवस्था करने, जीवन रक्षक और औषधि रेमडिसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीमीटर के उपलक्ष की जय जिससे पीड़ित मरीजों का समुचित इलाज हो सके।


















































Leave a comment