क्षेत्र पंचायत सदस्य नें मार्ग दुरुस्ती हेतु समाधान दिवस पर दिया ज्ञापन, आवागमन में हो रही है दिक्क़त
मुहम्मदपुर, आजमगढ़।
ब्लाक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत असीलपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने तहसील दिवस निजामाबाद में शनिवार को
मुहम्मदपुर फरिहाँ मार्ग पर अम्बेडकर मूर्ति के पास से मोहिउद्दीनपुर जाने वाले संपर्क मार्ग व प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के पूरब से मोहिउद्दीनपुर छोटई यादव व बिरजू के घर तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग को मरम्मत कराने लेकर प्रार्थना पत्र दिया,
दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मुहम्मदपुर से फरिहाँ मार्ग पर अंबेडकर मूर्ति से मोहिउद्दीनपुर व प्राथमिक विद्यालय से डॉ छोटई यादव व बिरजू के घर तक जाने वाली पिच सड़क पूरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई,जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है,जबकि इस सम्बंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने दो बार तहसील दिवस व दो बार जनसुनवाई पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी तक इस मार्ग को नही बनाया गया,
जब कि अम्बेडकर मूर्ति के पास से जाने वाला मार्ग मोहिउद्दीनपुर,कादीपुर, बेलवार पर,फैजुल्लाहपुर,उगाये, बरईपुर, बीबीपुर,काजियाकूब पुर,अम्बरपुर, ईश्वरपुर, गंगापुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है,इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन का आवागमन होता है, लेकिन हालात यह है कि अबेड़कर मूर्ति के पास से मोहिउद्दीन पुर गांव तक सड़क टूट कर बड़े बड़े गड्ढ़े में तब्दील हो गई है,सबसे ज्यादा परेशानी तो पैदल चलने वालों को होती है यदि कोई व्यक्ति पैदल इस मार्ग से जा रहा है तो उसके कपड़े खराब होना तय है, मोहिउद्दीन पुर के पास हमेशा पानी जमा होने से गन्दगी दार पानी बदबू देता है जिससे लोगों का यहाँ रहना दुश्वार हो गया है वही अंबेडकर मूर्ति के पास नहर के पानी जाने वाली पुलिया दोनों तरफ टूट गई है इससे लगभग डेढ़ मीटर की दूरी तक सड़क टूट कर पूरा गड्ढा हो गई है यात्रियों को आने जाने में हमेशा खतरा रहता है उन्होंने इस पत्र के माध्यम से इस मार्ग को मरम्मत कराने की मांग की है। वही दिलशाद ,छन्नू लाल यादव,श्रवण कुमार, बिंदु, विजेंदर आदि ग्रामीणों में इस मार्ग के मरम्मत न होने से रोज व्याप्त है।





















































Leave a comment