Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीआरएम आशीष जैन ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से सुरक्षित यात्रा की की अपील

मऊ।वाराणसी।मंडल रेल प्रबंधक , वाराणसी आशीष  जैन ने रेल उपयोगकर्ताओं, रेल कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों को दीपावली एवं छठ त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मंडल रेल प्रबंधक  आशीष जैन  ने सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं/यात्रियों से अपील की है कि भारतीय रेल आपकी संपत्ति है इसलिये यात्रा के दौरान ट्रेनों मे ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा न करें। ट्रेन की छत पर बैठकर अथवा दरवाजे पर लटक कर यात्रा न करें, स्टेशनों पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.)/लिफ्ट/एस्केलेटर का उपयोग करें एवं रेल लाइन के किनारे भीड़ एकत्र न करें। ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाये रखें तथा रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिये जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
मंडल रेल प्रबंधक  ने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके तथा उनकी मंगलमय यात्रा के लिये रेल प्रशासन इन त्यौहारों के अवसर पर प्रमुख नगरों से/के लिये रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनों का संचलन कर रही है। इन ट्रेनों में बर्थ आरक्षित कराकर अपनी यात्रा को सुगम बनावें। उक्त जानकारी एनईआर जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh