अपर जिला कृषि अधिकारी के पद पर विजय प्रकाश का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
अतरौलिया आजमगढ़।बुढ़नपुर तहसील स्थित ग्राम निबुआडीह के विजय प्रकाश वर्मा पुत्र रामप्रीत वर्मा का चयन अपर जिला कृषि अधिकारी पद पर हुआ है। क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। बता दें कि विजय प्रकाश वर्मा की शिक्षा एम.एस.सी. एजी से हुई है। इसके पूर्व उन्होंने 2014 में कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद चयन हुआ ।पुनः 2016 में इंटर कॉलेज में टीचर के पद पर चयन हुआ। पुनः 2022 में अपर जिला कृषि अधिकारी के पद पर चयन हुआ। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।बता दें कि विजय प्रकाश वर्मा के पिता रामप्रीत वर्मा कृषि का कार्य करते हैं। किसान के लाल ने किया गांव का नाम रोशन। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और बड़े भाइयों एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी सफलता प्राप्त किया जा सकता है ।सफल होने के लिए जी तोड़ मेहनत की जरूरत होती है। कोयलसा कृषि प्रभारी संतोष यादव, बजरंगी, हौसला प्रसाद, संतोष, अंकित, जियालालगुप्ता, गंगा ,यमुना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






















































Leave a comment