सेवानिवृत्त चीफ वेटनरी फार्मासिस्ट को दी गई भावभीनी विदाई
देवरिया। जनपद के चीफ वेटनरी फार्मासिस्ट दिनेश कुशवाहा के सेवानिवृत्त होने पर पशु चिकित्सालय सदर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर दिनेश कुशवाहा को सम्मानित किया और उनके दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना की।
पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिवरामपति त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष निशाकान्त तिवारी ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया।वेटनरी फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं महामंत्री राकेश कुमार भारती, विनोद शर्मा, विनोद सिंह, संतोष मणि, होसिला मिश्र, ऋषि मुनि गुप्ता, दूधनाथ, पंकज यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।इस अवसर पर कार्यालय के रामप्रताप सिंह, सत्यप्रकाश गौतम, कृष्णकांत तिवारी सहित पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



























































Leave a comment