कैसे हो आवागमन जब मार्ग ही हो बीमार
दीदारगंज -आजमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज क्षेत्रांतर्गत पुष्पनगर सोसायटी के पास से दीदारगंज सरायमीर मार्ग से निकला हुआ मार्ग जो कि पुष्पनगर,चकधंछा,हारूनपुर, सलाहुद्दीनपुर,बखरा ,छित्तेपुर आदि गांवों को जोड़ता है यह मार्ग चकधंछा के पास से हारूनपुर होते हुए बखरा छित्तेपुर बाजार से को जाता है दूरी लगभग चार किमी है यह मार्ग वर्षो से टूटकर खराब हो गया है मार्ग की ज्यादातर गिट्टियां उखड़ कर मार्ग के दोनों तरफ बिखर गई हैं आवागमन में राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है मार्ग की उखड़ी हुई गिट्टियों के कारण व मार्ग पर बने हुए असंख्य गड्ढों के कारण मार्ग पर आने जाने वाले हर वाहन हिचकोले लेते नजर आते हैं कहीं कहीं भारी गड्ढों के कारण वाहनों के पलटनें की सम्भावना बनी रहती हैं।
मार्ग पर उखड़ी हुई गिट्टियों के कारण अक्सर मार्ग पर वाहन पंचर होते नजर आते हैं।जन प्रतिनिधियों का रवैया उदासीन है। क्षेत्र के नरेन्द्र,सावले यादव, अनिल गौतम,बुनेल अहमद,अकमल आजमी, सुक्खू धरिकार आदि ने मार्ग को यथाशीघ्र बनाए जाने की मांग शासन प्रशासन से की हैं जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके।।























































Leave a comment