Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जानलेवा हमले के मामले में पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित पिता-पुत्र  कोऑपरेटिव चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया
पुलिस के अनुसार, भटवलिया वार्ड नंबर पांच निवासी सुधाकर पांडेय ने तीन नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शाम करीब 5:50 बजे एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास से दूध लेकर घर लौटते समय मोहन होटल के पास आपसी विवाद को लेकर आलोक मिश्रा और उसके पिता रामनगीना ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रामनगीना ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि आलोक ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर स्टील के बर्तन से कई वार किए। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले में पुलिस ने तीन नवंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार नवंबर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh