Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज के मेले में हुई जमकर खरीदारी

दीदारगंज -आजमगढ़ |मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के दीदारगंज चौक का मेला जो कि एक नवंबर को लगने वाला था चक्रवाती तूफ़ान के कारण मेला समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव प्रधान खरसहन कला के निर्देश पर न्यू चौक दीदारगंज का मेला चार नवंबर को घोषित कर दिया गया चार नवंबर मेला  बड़े ही धूमधाम से दीदारगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की उपस्थिति में सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए सम्पन्न हुआ।मेला में पुष्पनगर,महुवारा ,किशुनीपुर,खरसहन खुर्द, खरसहन कला, इमादपुर,खेतापटी,बेला,डीहपुर,मीर अहमदपुर शाहजादा, संग्रामपुर,बरबसपुर, दरियापुर,दुबरीपुर,गुवाई,सुरेश,आमगांव,अरनौला,सरावां,गारवपुर, बूंदा,नूरपुर आदि गांवों के लोगों ने मेला में पहुंच कर मेले का आनंद लिया और जमकर खरीदारी की महिलाओं द्वारा सौन्दर्य प्रसाधन के सामान, रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले सामानों जैसे मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के सामान,खेती गृहस्थी के लोहे सामान,के साथ साथ चोटहिया जलेबी,चीनी जलेबी , मिठाई,गट्टा चूरा,लाई सब्जी आदि की जमकर खरीदारी की गई।मेला में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेला समिति के अध्यक्ष दिलीप यादव ने मेले में वालंटियर की व्यवस्था कर रखी थी।छोटे छोटे बच्चों के द्वारा गुब्बारा, बांसुरी तथा प्लास्टिक के खिलौनों की भारी खरीद की जा रही थी ।मेला भीड़ से खचा खच भरा था लोग अपने चिर परिचितों से मिल रहे थे और एक दूसरे का कुशल क्षेम पूछते नजर आए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh