शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दो बाइकों की भिड़ंत में 10 वर्षीय आदर्श की मौत
•एक बाइक पर पांच लोग थे सवार, बिना हेलमेट सफर बना जानलेवा; हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
माहुल(आजमगढ़)। शादी समारोह में शामिल होने आए एक मासूम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पवई-कलान मार्ग पर शाहमर्दानपुर गांव के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 वर्षीय आदर्श की जान चली गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, आदर्श अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। सोमवार दोपहर वह एक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक पर चालक समेत पांच लोग बैठे थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पांच सवारी और हेलमेट की अनदेखी पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाना और हेलमेट नहीं पहनना दुर्घटना के दौरान जान का जोखिम बढ़ा देता है।
सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकती है। हेलमेट पहनें, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं और नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं।























































Leave a comment