Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरदार पटेल की राष्ट्रनीति आज भी भारत की सबसे बड़ी ताकत : रामजीत सिंह

देवरिया। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को जिला पंचायत सभागार में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पखवाड़ा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष रामजीत सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने 565 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनके बताए एकता के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रदेश संगठन मंत्री रितेश सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल किसी जाति या समाज विशेष के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के नायक थे। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका मजबूत नेतृत्व और अटूट संकल्प आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक सिंह पटेल, कौशल सिंह पटेल, रामशरण सिंह पटेल, सत्येंद्र सिंह मटेलन, बीएन सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता रामू वर्मा ने की तथा संचालन राष्ट्रबंधु रजनीश पटेल एवं जय राम पटेल ने किया। जिलाध्यक्ष रविकर पटेल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह में महासभा के पदाधिकारी, सदस्य और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh