उप जिलाधिकारी ने एक लेखपाल को किया निलंबित व दो को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
देवरिया। उप जिला अधिकारी दीपराज सिंह ने सोमवार को कार्यों में शिथिलता बरतने और जनता के कार्यों में घूस लेने को लेकर एक लेखपाल को निलंबित किया है। वहीं दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इससे लेखपालों मे हड़कंप मच गया है।
हल्का लेखपाल रहमतुल्लाह को अपने हल्का में जनता द्वारा घूस लेने की शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत करने पर तथा राजस्व कार्यो में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। वही लेखपाल ध्रुव जी कुशवाहा को आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने तथा रिपोर्ट लगाने में देरी करने एव दूसरे लेखपाल राजित को समय से वरासत दर्ज नहीं करने पर आवेदक द्वारा मुख्यमंत्री जनता दरबार गोरखपुर में पेश होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
एसडीएम दीपराज सिंह ने बताया है कि रहमतुल्ला को निलंबित तथा ध्रुव कुशवाहा और राजित को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।























































Leave a comment