Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पटाखों के अवैध निर्माण भंडारण व बिक्री के विरुद्ध चला अभियान।

देवरिया।जनपद देवरिया पुलिस व प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को थाना भटनी के ग्राम मिश्रालीदीक्षित में  बैजू मधेशिया द्वारा अपने गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस, एसडीएम सलेमपुर व मेरे द्वारा गोदाम पर छापा मारा गया। गोदाम में पटाखों के भंडारण के संबंध में लाइसेंस व अनुमति के संबंध में आवश्यक कागजात मांगे गये, उनके पास किसी प्रकार की अनुमति व लाइसेंस नहीं था।नियमानुसार गोदाम में रखे सभी पटाखों को जब्त किया गया, जिनमें विभिन्न वैरायटी के कुल 30 से 35 क्विंटल पटाखे जब्त किये गये। प्रकरण में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बैजनाथ मद्धेशिया के गोदाम पर उप जिला मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के साथ भी छापा मारा गया। मौके पर बैजनाथ मधेशिया बिस्किट, रस्क,नमकीन तथा क्रीम रोल भंडारित किए पाए गए। उक्त कारोबार कर्ता का गोदाम स्टोरेज का लाइसेंस न होकर दुकान पर बिक्री का था। मौके से खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी द्वारा रस्क, नमकीन तथा क्रीम रोल का नमूना भर कर भेजा जा रहा है। मौके पर स्टोरेज लाइसेंस न होने तथा साफ सफाई एवं रख रखाव संबंधी कमी पाई जाने पर विधिक कार्यवाही  की जा रही है।मौके पर लाइसेंस न प्राप्त करने तक  गोदाम से खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh