Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरडीहा परशुराम में लगा पशु आरोग्य मेला, 303 पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार

देवरिया।पशुपालक विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालन को आय का बेहतर माध्यम बनाएं, इससे पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ आमदनी भी बढ़ेगी। उक्त बातें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कही। वह सोमवार को बरडीहा परशुराम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे।पशुपालन विभाग एवं पशु चिकित्सालय लार द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि दरोगा सिंह प्रमुख प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान ने गौ-पूजन एवं फीता काटकर किया।मेले में कुल 303 पशुओं की जांच की गई, जिनमें 100 बड़े और 203 छोटे पशु शामिल रहे। पशुपालकों को निःशुल्क दवाओं के साथ पोषक तत्व एवं कृमिनाशक औषधियां वितरित की गईं। बीमार पशुओं के उपचार के साथ बांझपन की समस्याओं पर भी परामर्श दिया गया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राम श्याम सिंह ने मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना, नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत नंदिनी एवं मिनी नंदिनी योजना, बकरी पालन और पशुधन बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुओं के उचित रख-रखाव और उन्नत नस्लों के चयन पर जोर दिया।पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वेंकटेश्वर सिंह ने खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू, लम्पी स्किन डिजीज और बकरियों में होने वाली पीपीआर बीमारी के लक्षण व बचाव के उपाय बताए तथा समय से टीकाकरण की अपील की।कार्यक्रम का संचालन एवं मुख्य उद्बोधन पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी छोटन सिंह, विभागीय कर्मचारी एवं पशुपालक अभिनंदन पटेल, अजीत सिंह, अनिरुद्ध यादव, संगेश सिंह, आशुतोष सिंह, रामेश्वर सिंह, गणेश सिंह, अभय तिवारी, सोहित तिवारी, दुर्गेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh