Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी तहसील में हुई बैठक में ठंड से बचाव को लेकर गौ आश्रय स्थलों पर तिरपाल लगाने और हरे चारे की व्यवस्था के दिए गए निर्देश

घोसी। मऊ।आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के लिए एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार घोसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि घोसी तहसील स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल में कुल 291 गोवंश है।
 बैठक में तहसील क्षेत्र में स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल के गोवंश को ठंड से बचाव के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के साथ वस्तु स्थिति से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में दिए सभी अस्थाई गो आश्रय स्थल के प्रभारी को शासन के निर्देशानुसार निर्देश दिया गया कि 
  तिरपाल व पॉलीथीन की व्यवस्था ठंड और शीतलहर से बचाने के लिए सभी गौ आश्रय स्थलों पर तुरंत तिरपाल और पॉलीथीन लगवाने के निर्देश दिए गए। पशुओं के लिए हरा चारा गोवंशों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के वास्ते हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि चारागाहो को अतिक्रमण से मुक्त करा कर उसमें हरा चारा की बुआई कर दिया जाए। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त निराश्रित गो वंश, खेतों आदि में घूम रहे गो वंश को अभियान चला कर गौआश्रय स्थलों पर लाकर रखा जाय। मानिकपुर हाजीपुर,घोसी नगर पंचायत, चन्द्रपार, सियारही, नगर पंचायत दोहरीघाट, के  बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी  को निर्देशित किया गया कि वे गौ आश्रय स्थलों की बाउंड्री वॉल, पशुओं के खाने के लिए नाद (खुरली) की व्यवस्था और खड़ंजा मरम्मत के कार्यों को शीघ्र पूरा करवाएं। यह भी निर्देश दिया गया कि गोवंश के मादा, नर, एवं बच्चों के लिए अलग अलग शेड की व्यवस्था की जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से
  पुलिस विभाग एवं वन विभाग के प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी, घोसी के एम श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी, बड़राव, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी घोसी, मोइनदर प्रसाद, प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आर.के. निगम,पशु चिकित्सा अधिकारी मझवारा, डॉ. सरफराजआदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh