Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सामुदायिक शौचालय केयरटेकर एसोसिएशन ने विधायक नफीस अहमद को सौंपा ज्ञापन मानदेय वृद्धि समेत कई मांगें उठाईं

आजमगढ़ जनपद में सामुदायिक शौचालय केयरटेकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्यवस्था सुधार अभियान में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक नफीस अहमद शामिल हुए। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पीएफ एवं पेंशन, जीवन बीमा, सामाजिक सुरक्षा तथा सवेतन अवकाश की व्यवस्था शामिल है। पदाधिकारियों ने इन सुविधाओं को लागू कर केयरटेकरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।
वहीं, सपा विधायक नफीस अहमद ने एसोसिएशन की जायज मांगों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें संबंधित स्तर पर मजबूती से उठाने तथा उनकी आवाज को आगे तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh