नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा परिसर
देवरिया।सलेमपुर स्थित एक निजी संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य बीके शुक्ला, आरएल एकेडमी के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, डॉ. मयंक मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, विकास अधिकारी अजीत मिश्रा, मंजू पाण्डेय तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रतन चंद गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक पद्मनाथ मद्धेशिया एवं प्रधानाचार्य रिंकी मद्धेशिया ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का कौशल विकसित होता है।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानना, उसे निखारना और अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

























































Leave a comment