Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वतंत्रतासेनानी एवं पूर्वमंत्री स्व रामबिलासपाण्डेय की पुण्यतिथि 8 नवम्बर को।

घोसी। घोसी नगर के ब्लॉक के समीप पूर्व मंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रामविलास पाण्डेय के आवास पर  प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक रमेश चन्द्र पाण्डेय की  अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।जिसमें 8 नवम्बर दिन रविवार को स्व रामविलास पाण्डेय की पुण्यतिथि समारोह  भव्य रुप से बनाने की रणनीति तय की गयी। सुबह 8बजे सुंदर काण्ड के पाठ के साथ कार्यक्रम शुरू होगा।
प्रबुद्ध लोगों की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जनार्दन सिंह  ने कहाकि देश की आजादी में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम् भूमिका रही है। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी का परम कर्तव्य होता है कि पुण्यतिथि पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करें । परमानन्द पांडेय ने कहा कि  स्वतंत्रता सेनानी एवं मधुबन कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व रामविलास पाण्डेय जी का क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही । रमेश चन्द्र पाण्डेय ने सभी से अपील किया कि आठ नवम्बर को मेरे पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व रामविलास पाण्डेय जी के पुण्यतिथि पर आप सभी पहुंच कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर हम सभी को कृतार्थ करें।बैठक में डा कैलाशनाथ शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयहिंद यादव  एवं समजसेवी देवेंद्र कुमार राजन ,डा अविनाश कुमार शर्मा, डा कैलाश शर्मा,जनार्दन सिंह, आरपी यादव,तेजबहादुर सिंह, मन्नान खान,राम अवतार राय, उमाशंकर सिंह, जयहिंद यादव,जीवन प्रकाश  आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh