बोर्ड परीक्षा केंद्र को लेकर एसडीएम ने अम्बेडकर पब्लिक इंटर कालेज माउरबोझ का किया निरीक्षण किया
घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण को लेकर अम्बेडकर पब्लिक इंटर कालेज माउरबोझ का भौतिक निरीक्षण किया । निरीक्षण में पाई गई कमियां को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
डीएम आनंद वर्धन के निर्देश पर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने क्षेत्र के अम्बेडकर पब्लिक इंटर कालेज माउरबोझ का आधारभूत भौतिक सत्यापन हेतु स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा के सुचारु, व्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु मिली कुछ कमियां को जल्द सुधार करने का निर्देश दिया गया।
उक्त के दृष्टिगत विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आई समस्त कमियों को तत्काल दूर कराते हुए परीक्षा केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी ,प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, अग्निशमन यंत्र,एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराएं।ताकि आगामी बोर्ड परीक्षा 2026-27 को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।























































Leave a comment