Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में रात छात्रों के दो गुटो में हुई मारपीट , पांच घायल

देवरिया। शहर के पुरवा मोहल्ला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में बुधवार रात पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच  विवाद हो गया।  देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब पांच छात्र घायल हो गए। इनमें एक छात्र को गंभीर चोट लग गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात पॉलीटेक्निक परिसर में कुछ छात्र पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। पहले शुरू हुई नोक झोंक के बाद मार पीट में बदल गई दोनों पक्षों के छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में पांच छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक छात्र को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
घटना में एक पक्ष के जयवर्धन सिंह (18) पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी सैथवार, थाना बांसडीह रोड, बलिया तथा दूसरे पक्ष के आदर्श (25) पुत्र गिरिजेश निवासी सिरिसिया नंबर एक, रामपुर के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल विवाद की असल जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh