जामडीह एवं गोड़सरा गाँव पहुंच कर एसडीएम ने कुर्रा फाट एवं भूमि पर कब्जे के वाद से सम्बन्धित भूमि का जल्द निस्तारण को लेकर किया निरीक्षण
घोसी।मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव में भूमि पर दो भाइयों में तरफ को लेकर भूमि के तरफ हिस्से के विवाद से जुड़े बटवारा के लंबित धारा 145 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत विचाराधीन मुकदमे फौजदार बनाम सूबेदार के बीच लम्बित मुकदमा के जल्द निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने गोड़सरा गांव पहुंच कर सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम द्वारा दोनों पक्षों को समझाने पर दोनों में सहमति बन गई। दोनों पक्षों के द्वारा भूमि तरफ को लेकर मुकदमा में सहमति का पत्र लिखित देने पर जल्द निस्तारण की उम्मीद जागी है।। दूसरे निरीक्षण में एसडीएम अशोककुमारसिंह जामडीह गांव निवासी विजयशंकर एवं रामसरीख के बीच उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 116 के तहत चल रहे विजयशंकर बनाम रामसरीख के मुकदमे में स्थानीय लेखपाल विवेक यादव के साथ सम्बन्धित भूमि का दोनों पक्षों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। सम्बन्धित बाद में बहस के बाद गुणवत्तापूर्ण निर्णय को लेकर निरीक्षण किया गया।
राजस्व टीम ने मौके से जुड़े तथ्यों के साथ अभिलेखों की स्थिति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में संबंधित भूमि की स्थिति को देखा गया तथा राजस्व संबंधी बिंदुओं की जानकारी ली गई। मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद निर्णय की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।























































Leave a comment