Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धारा 116 के आदेश के खिलाफ रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

घोसी।मऊ।न्यायालय में विचाराधीन वाद 'रमेश बनाम सुरेश' (धारा 209(ज), उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006) के सिलसिले में ग्राम जमीन सिपाह में एसडीएम अशोककुमारसिंह द्वारा महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई धारा 116 के अंतर्गत पूर्व में पारित आदेश के विरुद्ध दायर किए गए रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह,स्थानीय लेखपाल किगेंद्र कुमार के साथ दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने विवादित भूमि का बारीकी से मुआयना किया और दोनों पक्षों के तर्कों को परखा।
स्थलीय निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय ने इस मामले की पत्रावली को आगामी आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि न्यायालय इस रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर क्या निर्णय सुनाता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh