भगवानपुर चौबे में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सुअर बाड़ों में दवा का छिड़काव
देवरिया।विकास खण्ड बैतालपुर के अंतर्गत ग्राम सभा भगवानपुर चौबे में पशुपालन विभाग द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया।पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गांव में स्थित सुअर बाड़ों का निरीक्षण किया और वहां कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया। बरसात के बाद फैलने वाले संक्रामक रोगों को देखते हुए सुअर बाड़ों में यह छिड़काव बेहद जरूरी माना जा रहा है।
अभियान के दौरान पशुपालकों को संचारी रोग क्या होते हैं, इनके लक्षण क्या हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पशुओं का समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई बहुत जरूरी है।टीम ने पशुपालकों को निःशुल्क कृमिनाशक दवाएं वितरित कीं और संचारी रोग से संबंधित पम्पलेट भी बांटे। पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने सुअर बाड़ों की नियमित साफ-सफाई रखें, बाड़ों के आस-पास जल जमाव न होने दें, बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले भर में सुअर पालकों के यहां लगातार जागरूकता और छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में सुभाष चन्द्र एवं महेन्द्र यादव ने सहयोग किया।
























































Leave a comment