उत्तराखंड में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा: बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरने वाला एक निजी हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच यात्री और एक पायलट शामिल हैं। हादसे की खबर से उत्तराखंड सहित देशभर में शोक की लहर है।
जोशीमठ के पास चाई गांव के नजदीक हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी का हेलिकॉप्टर शुक्रवार दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ के सिविल हेलीपैड से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। हेलिकॉप्टर जब चमोली जिले के जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर का ट्रैकिंग सिस्टम भी उसकी लोकेशन बताने में असमर्थ हो गया।

























































Leave a comment