मऊ शहर में करंट लगने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत पर छलका दर्द, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
मऊ। घोसी ।जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामाबाद मोहल्ले में हाल ही में शादी समारोह के दौरान टेंट लगाते समय हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की हुई अकाल मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मऊ पहुंचकर पीड़ित शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की।
मंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य भी मौजूद रहे। मंत्रियों और नेताओं ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद और सहायता उपलब्ध कराने का पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

























































Leave a comment