अवसर मिला तो बरहज आध्यात्मिक शैक्षणिक और व्यापारिक केन्द्र स्थापित होंगा - सत्येंद्र त्रिपाठी
देवरिया बरहज। यह नगर अतीत काल से ही शैक्षणिक और व्यापारिक केंद्र के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र के रूप में विख्यात है ।
उक्त बातें गुरुवार को नगर के एक जलपान गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान लोक नीति भारत के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र त्रिपाठी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही ।
उन्होंने आगे कहा कि अगर बरहज विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो यह बरहज नगर आध्यात्मिक शैक्षणिक एवं व्यापारिक केंद्र के रूप में पुनः स्थापित होगा।
इस क्षेत्र को विकास के नाम पर जनप्रतिनिधियों ने छलने का काम किया है अगर उचित मापदंड के अनुसार क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास किया गया होता बरहज का अतीत
आज गौरव के रूप में दिखाई देता बरहज क्षेत्र हमारी जन्मभूमि रही है इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने हमेशा सतत प्रयास किया है भविष्य में भी क्षेत्र का विकास ही मेरे जीवन का मकसद है।
आज शैक्षणिक रूप से प्रमुख संस्थानों में लाइब्रेरी की स्थापना बरहज में बस स्टैंड का स्थापना मंडी समिति की स्थापना और तकनीकी कॉलेज की स्थापना को लेकर राजनीति में आने वाले लोग आज अपने वादे को भूल गए।
इस दौरान प्रमुख रूप से अनुपम तिवारी, पार्थ तिवारी, सुनील गुप्ता, जय भारती,विकास पांडेय, मुरली मनोहर उपाध्याय शिवम गिरी,शिवम द्विवेदी,आदि मौजूद रहे।



























































Leave a comment