साइबर ठगी पर घोसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ठगे गए 3 हजार रुपये वापस कराकर पीड़ित को दी राहत
घोसी।मऊ। साइबर ठगी के मामले में घोसी पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 3 हजार रुपये वापस करा दिए। मोबाइल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद अबुजर पुत्र अंसार अहमद से ठगी की थी। रकम गंवाने के बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
यह कार्रवाई एसपी कमलेश बहादुर और एएसपी अनूप कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए ठगी की रकम को संबंधित स्तर पर होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सोमवार को पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी 3 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
पीड़ित ने रकम वापस मिलने पर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया जा सके।
साइबर टीम में एसआई प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी), एसआई दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी), हेड ऑपरेटर अरविंद यादव और महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय शामिल रहीं।



























































Leave a comment