डीएम आनंद वर्धन ने किया बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण, तटबंधों की सतत निगरानी के दिए सख्त निर्देश
मऊ। घोसी।जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत डीएम आनंद वर्द्धन ने ग्राम धर्मपुर बिशनपुर (विंटोलिया) में सरयू नदी के समीप चल रहे कटावरोधी और मरम्मत कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ सुरक्षा परियोजना सुरक्षित पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को सभी तटबंधों की नियमित निगरानी और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम मधुबन और सिंचाई अधिकारियों को आपसी समन्वय से बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) से आए विशेषज्ञों के साथ बैठक कर बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम करने की रणनीतियों पर चर्चा की और दिए गए सुझावों पर प्रभावी अमल के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी कमलेश बहादुर, एडीएम और एसडीएम मधुबन सहित सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।





















































Leave a comment