चिकित्सक के द्वारा गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, परिजन ने लगाया गंभीर आरोप
दीदारगंज -आजमगढ़ । शुक्रवार को सायं लगभग छः बजे दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सदरपुर कैथोली गांव निवासी जैसलाल गौतम के द्वारा दीदारगंज पुलिस को बताया गया कि, मेरी पत्नी नीलम देवी उम्र लगभग 40 वर्ष की अचानक तबीयत खराब होने पर गांव में ही चिकित्सालय चला रहे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया है।जिससे उनकी अचानक तबियत और बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में महिला को लेकर शाहगंज अस्पताल ले जाने लगे ।जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया,। परिजन सहित गामीणों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गये। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी थाना दीदारगंज राम बहादुर यादव मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगो को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर शव जिला अस्पताल भेज दिया गया। दीदारगंज थाना प्रभारी राम बहादुर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अन्य विधिक कार्रवाही की जाएगी।।






















































Leave a comment