Latest News / ताज़ातरीन खबरें

26 जून को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम एसपी ने मौके का किया निरीक्षण

देवरिया।जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराव मैं प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक टीम के अधिकारियों ने किया।
जिलाधिकारी मकसूदन हुल्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 26 जून को प्रस्तावित है जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है अधिकारियों ने पकड़ी बराव मार्ग पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था ,जनसभा स्थल, हेलीपैड,और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh